फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव बोले किसान आंदोलन की फंडिंग की होनी चाहिए जांच, किसानों को बरगला रहीं तीन विदेशी मौसी

Fri, 05 Feb 2021 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उनके अंदर कानपुर बसा है। जिसे वे कभी बाहर नहीं निकलने देंगे। किसान आंदोलन में देश विरोधी बयान पर रेहाना, मिया खलीफा आदि के साथ बिना नाम लिए सोनिया गांधी को भी घेरा। कहा कि अब विदेशी माता के बाद तीन मौसी भी आ गईं हैं।
विज्ञापन


इन मौसियों को थ्री इडियट की संज्ञा भी दी है। कहा कि हमें किसानों पर गर्व है। सरकार उनकी कुछ मांग मान भी रही है। लेकिन, देश के अंदर और बाहर की देश विरोधी ताकतें उन्हें बरगलाने का काम कर रहीं हैं। कहा कि फंडिंग की भी जांच हो। उनका शुक्त्रस्वार दोपहर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। यहां से वे पुलिस लाइन, रेलबाजार से शिवनारायण टंडन सेतु होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे जहां मेयर प्रमिला पांडेय, जिलाध्यक्ष वीना आर्य पटेल के साथ चाय पर चर्चा की।

उन्होंने मीडिया के साथ किसान आंदोलन में विदेशी लोगों को न कूदने की नसीहत दी। मिया खलीफा पर बोले कि आज ही पता चला है कि वो मर्द नहीं महिला हैं। लेकिन उनकी खलीफागीरी नहीं चलेगी। फिल्म सिटी पर कहा कि यह कला के विकास की दिशा में कदम है। वेब सीरीज पर अंकुश पर कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिनी सेंसर बोर्ड बनाने की बात कही है। वेब सीरीज को इसकी जद में लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें