महोबा जिले में जैतपुर ब्लॉक के बछेछर खुर्द गांव में एक किसान का शव बबूल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बछेछर खुर्द निवासी अशोक यादव (55) खेती किसानी का काम करता था। उसका शव फांसी पर लटकता मिला।
मृतक के पुत्र कल्याण ने बताया कि पिता खाना खाकर गांव में घूमने निकल गए थे। रात में घर न आने पर खोजबीन की। इसी दौरान घर के पीछे खेत में फांसी के फंदे से लटके मिले। उसने बताया पिता शराब के लती थे। मृतक की पत्नी सरोज मायके में अपने बच्चो के साथ 20 वर्षों से रह रही है।
सरोज के कोई भाई न होने से पिता दीनदयाल ने अपनी जायजाद का कुछ हिस्सा बेटी को दिया है। मृतक अशोक का ससुराल आना-जाना था। मृतक के दो बच्चे हैं। पुत्री निशी की शादी 18 मई 2022 को हुई थी और पुत्र कल्याण सिंह कक्षा 9 में पढ़ता है। अशोक की मौत से पत्नी, बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।