फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Murder: पीआरडी जवान के बेटे की नृशंस हत्या, आरोपियों ने चाकू से गोदा, 100 रुपये को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 08 Dec 2024 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कोतवाली क्षेत्र में 100 रुपये के विवाद में पीआरडी जवान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी पलाश वंसल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में शनिवार की देर रात 100 रुपये के विवाद में पीआरडी जवान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित की हैं। पचपहरा निवासी लालसिंह का बेटा नितेश यादव (22) शनिवार की रात करीब 11 बजे गांव से घर लौट रहा था।

विज्ञापन

तभी चार लोगों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को परिजन व पुलिस जिला अस्पताल लाई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि  एक माह पहले आरोपियों ने उनके बड़े बेटे रूपेश के साथ मारपीट की थी।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित
इस बार 100 रुपये के विवाद ने नितेश की जान ले ली। मृतक के बड़े भाई रूपेश ने बताया कि गांव में चल रहे जुए में 100 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया। एसपी पलाश वंसल का कहना है कि आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें