फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से एक दिन पहले मार डाली बेटी: मां ने मासूम को फंदे पर लटकाया, खुद भी देनी चाही जान; महिला ने बताई वजह

Wed, 15 Oct 2025 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: गांधीनगर में पति से फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने एक साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन बच गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी देती नानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के गांधीनगर में पति से फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने एक वर्ष की बेटी को फंदे पर लटका दिया, इससे मासूम की मौत हो गई। इस दौरान महिला ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। जन्मदिन से एक दिन पहले मासूम की जान लेने की इस घटना से हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर निवासी खुशबू (33) की शादी 8 जुलाई, 2022 को कस्बा चरखारी निवासी अरविंद से हुई। शादी के दो साल बाद ही दोनों को एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने ऋषिका रखा। शराब पीकर पति के मारपीट करने पर पांच माह पहले खुशबू मायके आ गई थी।

मासूम बेटी को फंदे पर लटकाया
सुबह पति से मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। पति ने तलाक देने और बेटी को ले जाने की बात कही। इसके बाद महिला ने कमरे में जाकर पहले मासूम बेटी को फंदे पर लटकाया और फिर खुद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई जबकि मासूम की मौत हो गई।

शराब पीकर बेटी को मारता-पीटता था
खुशबू की मां उमारानी ने बताया कि दामाद अरविंद बेरोजगार है। अक्सर शराब पीकर बेटी को मारता-पीटता था, जिससे परेशान होकर खुशबू बेटी के साथ मायके में थी। पति की प्रताड़ना के चलते उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई थी। उसका इलाज चल रहा था। पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद बेटी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

">http://

आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ

मासूम की हत्या के बाद खुशबू ने अपने भाई पवन से कहा कि मैंने बिट्टो को जान से मार दिया है। पुलिस बुला लो। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुईं। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें