फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: मंत्री का काफिला रोकने पर घिरे विधायक; पिता ने मांगी CM योगी से माफी, बोले- संतों से नहीं लड़ सकते हम

Sat, 07 Feb 2026 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से विवाद मामले में भाजपा का नोटिस मिलने के बाद चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत भूमिगत हो गए हैं। उनके पिता गंगाचरण राजपूत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सीएम योगी से क्षमा मांगते हुए संतों के सम्मान की बात कही है।
विज्ञापन
गंगाचरण राजपूत और उनकी सोशल मीडिया पर पोस्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का काफिला रोकने और लगातार बयानबाजी करने पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी होने के बाद पूर्व सांसद व विधायक के पिता ने फेसबुक पर पोस्ट कर क्षमा मांगी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सनातन में संतों का सम्मान सर्वोच्च है।

विज्ञापन

भगवान विष्णु ने भी भृगु के लात मारने पर भी क्षमा मांगी। मैं भी मेरे पुत्र से कोई अपमान हो गया, तो योगी जी से क्षमा चाहता हूं, क्योंकि योगी जी एक संत हैं। हम दुनिया से लड़ सकते हैं, संतों से नहीं। मंत्री-विधायक विवाद के बाद पूर्व सांसद के पोस्ट लगातार सोशल मीडिया में आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने चरखारी विधायक को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन

बेटे बृजभूषण को डांटा भी था
नोटिस जारी होने के बाद से विधायक किसी का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं और न ही आवास पर हैं। इस बारे में जब उनके पिता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले के बाद उन्होंने बेटे बृजभूषण को डांटा था। इसके बाद से वह घर से चला गया। उनकी भी कोई बात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें