फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Weather: झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी-उमस से राहत, किसानों के खिले चेहरे, बोले- बुवाई को मिली गति

Thu, 02 Jul 2026 09:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Weather News: जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण उमस से राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति बन गई है, जिससे किसानों में खुशी है।
विज्ञापन
बांदा में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में गुरुवार सुबह से हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। आसमान में रात से ही बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर तेज बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है।

विज्ञापन

खेतों में नमी आने से खरीफ फसलों की बुवाई का रास्ता साफ हो गया है। सबसे अधिक राहत पैलानी तहसील और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिली, जहां सुबह से मूसलाधार बारिश हुई। खप्टिहा कलां सहित कई गांवों में अच्छी बारिश होने से खेतों में पानी भर गया और किसान खेती-किसानी के कार्य में जुटने की तैयारी करने लगे।

http://



बुवाई समय पर होने की उम्मीद

किसान रामकिशोर, बुधराज यादव, राजेंद्र यादव और अशोक द्विवेदी ने बताया कि बारिश न होने के कारण जुताई और बुवाई का काम पिछड़ रहा था। अब खेतों में पर्याप्त नमी आने से अरहर, ज्वार, बाजरा और तिल जैसी खरीफ फसलों की बुवाई समय पर होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

उमस और तपिश से मिली राहत
जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश के कारण लोगों को उमस और तपिश से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है।  इसी तरह बारिश का क्रम जारी रहा तो खरीफ की खेती को गति मिलेगी और किसानों की चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें