फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: बदमाश ने दुकानदार को मारी गोली, मोबाइल और नकदी से भरा बैग लूटा, गंभीर हालत में झांसी रेफर

Wed, 15 Oct 2025 10:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: चरखारी में मंगलवार रात मोबाइल दुकानदार को बदमाश ने गोली मारकर मोबाइल और नकदी से भरा बैग लूट लिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अपर एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में मोबाइल शॉप बंद कर साथी के साथ बाइक से लौट रहे दुकानदार को बदमाश ने गोली मार दी। इसके बाद में आरोपी मोबाइल व नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के नौसारा गांव निवासी राजकुमार (28) चरखारी कस्बे में मोबाइल की दुकान किए है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर अपने दोस्त प्रदीप के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। तभी नौसारा गांव से एक किमी पहले घात लगाए खड़े एक बदमाश ने रास्ता रोककर फायरिंग शुरू कर दी।

मोबाइल और नकदी से भरा बैग लेकर फरार
कंधे में गोली लगने से राजकुमार सड़क पर गिर गया, जबकि उसका साथी जान बचाकर भाग गया। बदमाश मोबाइल और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चरखारी पुलिस ने घायल राजकुमार को तत्काल जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
यहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल की हालत गंभीर होने के चलते बैग में कितने मोबाइल और कितनी नकदी थी यह स्पष्ट नहीं हो सका। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गईं है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें