फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: दो बेटियां पैदा होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Thu, 06 Jun 2024 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो बेटियां पैदा होने पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी की चौखट पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसपी को शिकायती पत्र देने जाती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में दो बेटियां पैदा होने पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुत्र की चाह पूरी न होने पर पति उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


तहसील कुलपहाड़ के बिहार गांव निवासी मिथलेश की शादी वर्ष 2022 में थाना श्रीनगर के पवा निवासी मुकेश से हुई थी। शादी के बाद डेढ़ लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजन मिथलेश को प्रताड़ित करने लगे। एक साल पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन पहले जब दूसरी बेटी पैदा हुई तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

दो दिन पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि बेटा पैदा न होने पर उसके साथ ऐसा किया जा रहा है। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें