फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: तेज बारिश में कच्चा मकान ढहा, मां-बेटे की दबकर मौत और पिता-पुत्र गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Jul 2025 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: जिले में 24 घंटे की भारी बारिश से श्रीनगर के सिजहरी गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। इससे मां-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई और पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तेज बारिश में कच्चा मकान ढहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश जानलेवा बन गई। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में रात करीब तीन बजे बारिश के बीच कच्चा मकान ढह गया। इससे मां-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सिजहरी गांव निवासी वृंदावन यादव (42) अपनी पत्नी जसोदा (35), बेटे ज्ञानसिंह (8) व प्राण सिंह (16)  के साथ बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद कच्चे मकान में सो गया। रात करीब तीन बजे भारी बारिश के बीच कच्चा मकान ढह गया। इससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।

विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
चीख पुकार सुन पड़ोसी दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक जशोदा व उसके बेटे प्राण सिंह की मौत हो गई। वहीं, वृंदावन यादव व ज्ञान सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें