फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 450 करोड़ से होगा न्यू कानपुर सिटी में विकास कार्य, पहले चौड़ी सड़कें बनेंगी, टेंडर का मसौदा तैयार

Fri, 18 Jul 2025 06:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी परियोजना में450 करोड़ के बजट से विकास कार्य होंगे।सबसे पहले चौड़ी सड़कें बनेंगी, जिनका शिलान्यास 15 अगस्त को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 साल से अटकी न्यू कानपुर सिटी में 450 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। सबसे पहले 45 मीटर, 30 मीटर और 25 मीटर चौड़ी सड़कें बनेंगी। केडीए ने प्रमुख सड़कों के टेंडर का मसौदा तैयार कर लिया है, जल्द ही टेंडर जारी होंगे।15 अगस्त को शिलान्यास कराने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। केडीए ने कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन से सिंहपुर और सिंहपुर से मैनावती मार्ग की तरफ 153 हेक्टेयर जमीन पर न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

काश्तकारों को डीएम सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है। जो काश्तकार जमीन बेचने से कतरा रहे हैं, उनकी जमीन अधिग्रहित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी बीच केडीए के अभियंत्रण विभाग ने इस योजना में विकास कार्य कराने का खाका तैयार किया है। प्राधिकरण के सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि योजना में सबसे पहले मुख्य गेट से अंदर की तरफ 45 मीटर और आसपास की 30 और 24 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी।

प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। मॉल, मल्टीप्लेक्स, बहुमंजिला इमारतों, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नर्सिंगहोम, स्कूल और कॉलेजों के लिए भी प्लाट विकसित होंगे। पार्क, पानी की टंकी, सीवर लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, विद्युत सब स्टेशन आदि भी बनेंगे। जल्द रेरा (रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम) में योजना का पंजीकरण कराया जाएगा।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण

सड़क की चौड़ाई        लंबाई
45 मीटर              150 मीटर
30 मीटर              4.50 किलोमीटर
24 मीटर              4.70 किलोमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें