फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: चलती वैन में लगी आग, दूल्हे के पिता-भाई समेत आठ झुलसे, झांसी रेफर

Mon, 12 May 2025 11:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: चलती वैन में आग लगने से दूल्हे के पिता-भाई समेत आठ लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चलती वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना महोबकंठ के तेइया गांव के पास रविवार देर रात बरातियों से भरी वैन में अचानक आग लग गई। आग का गोला बनी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में दूल्हे के पिता, बड़ा भाई समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। 

विज्ञापन


कुलपहाड़ कोतवाली  के मोहारी गांव निवासी रामसेवक बाल्मीकि के बेटे कालीचरण की बारात मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के रानीपुर कैमाहा जा रही थी। तभी तेइया गांव के पास वैन में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच वैन सड़क किनारे खाई में पलट गई। चीख पुकार सुन लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की मदद से वैन में फंसे बारातियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। आग इतनी भीषण थी कि जब तक काबू पाया गया, तब तक सभी यात्री बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर उपजिलाधिकारी अनुराग प्रसाद और सीओ हर्षिता गंगवार रात में ही अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट व इंजन हीट होना बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से झुलसे लोगों में दूल्हे का पिता रामसेवक (50), बड़ा भाई रमेश (28), सनी पासवान (17), जयहिंद (25), कैमरामैन विपिन राजपूत (17), चालक जगत सिंह यादव (40), जगदेव (36) और मुन्ना पासवान (45) शामिल हैं। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी है। उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजन और रिश्तेदार तत्काल अस्पताल की ओर दौड़े चले आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें