फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पिता ने शराबी बेटे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पिता ने शराबी बेटे को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नरेश अहिरवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के फतेहपुर गांव में पुत्र के शराब पीकर घर में हंगामा करने से नाराज पिता ने सोते समय उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


फतेहपुर निवासी रामदेवी पत्नी रामसहाय ने बताया कि बेटा नरेश अहिरवार (22) शराब का आदी था। वह आए दिन नशे में पिता से लड़ाई-झगड़ा करता था। कई बार पति ने शराब पीने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। इससे वह नाराज रहते थे। बुधवार की सुबह नरेश चारपाई पर सो रहा था। तभी पति ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया।

एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद पति घर से फरार हो गए। गंभीर हालत में वह पुत्र नरेश को सीएचसी चरखारी ले गई। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें