यूपी के महोबा जिले में किसानों ने हाइवे जाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख आसपास थानों से भारी पुलिस मौके पर पहुंच गया। किसानों के समझाकर शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गल्ला व्यापारियों पर फसल बेचने का आरोप लगाकर किसानों ने महोबा हाइवे पर जाम लगा दिया। जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने नारेबाजी भी की। इस घटना के बाद से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली के गल्ला मंडी के सामने झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर जाम लगने से ट्रांसपोर्टर्स के ट्रकों के पहिए जहां के तहां जाम हो गए।