फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: किसान की बीमारी से मौत, खबर सुन बड़े भाई की सदमे में चली गई जान, एक साथ उठी अर्थियां...गांव में मातम

Fri, 05 Sep 2025 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: प्यारेलाल अपने भाई कल्लू से अधिक प्रेम करता था। इसके चलते दिन में कई बार फोन करके अपने छोटे भाई कल्लू की तबीयत के बारे में जानकारी लेता था। जैसे ही उसे कल्लू की मौत की सूचना मिली तो सदमा बर्दाश्त न कर सका।
विज्ञापन
मृतक कल्लू और प्यारेलाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव के एक किसान की सदमे से मौत हो गई। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, तो बड़े भाई की सदमे से जान चली गई। शुक्रवार को दोनों भाइयाें की एक साथ अर्थी उठी तो गांव के हर व्यक्ति की आंखों में आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी कल्लू कुशवाहा (55) काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका करीब 15 दिनों से सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात कल्लू की इलाज दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना उसके बड़े भाई प्यारेलाल कुशवाहा (58) को हुई, तो उसे गहरा सदमा लगा। रात में ही उसको बेचैनी महसूस हुई, तो परिजन अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों भाइयों में था प्रेम, हर दिन फोन कर लेता था जानकारी
मृतक कल्लू का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। इसी तरह बड़े भाई प्यारेलाल के तीन बेटे हैं। दोनों लोगों के परिवार अलग-अलग घरों में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे। दोनों के हिस्से में 5-5 बीघा जमीन है, जिसमें खेती-किसानी से वे अपनी गुजर-बसर कर रहे थे। मृतक कल्लू के बेटे प्रकाश ने बताया कि दोनों के परिवारों में मधुर संबंध थे।
विज्ञापन

एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां
प्यारेलाल अपने भाई कल्लू से अधिक प्रेम करता था। इसके चलते दिन में कई बार फोन करके अपने छोटे भाई कल्लू की तबीयत के बारे में जानकारी लेता था। जैसे ही उसे कल्लू की मौत की सूचना मिली तो सदमा बर्दाश्त न कर सका। शुक्रवार को दोनों भाइयों की एक साथ अर्थियां उठीं, तो माहौल ग़मगीन हो गया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें