फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सांड़ों की लड़ाई में युवक साइकिल समेत तालाब में गिरा, डूबकर मौत…पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 05 Sep 2025 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र में आवारा सांड़ों की लड़ाई के कारण एक युवक साइकिल समेत तालाब में गिर गया। हादसे में पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक बार फिर आवारा जानवरों की लड़ाई ने एक बेकसूर की जान ले ली। शुक्रवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर सांड़ों की लड़ाई में टक्कर से एक युवक साइकिल समेत गहरे तालाब में गिर गया, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचेंडी के दिलीपपुर गावं निवासी मनोज (49) मजदूरी करते थे। पिता गेंदालाल ने बताया कि मनोज को दो दिनों से बुखार आ रहा था। इसके चलते शुक्रवार सुबह वह साइकिल से दवा लेने सचेंडी जा रहा था।

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
साइकिल समेत तालाब में गिर गया था युवक
अभी वह सचेंडी में मानशिला मंदिर के पास पहुंचा ही था कि रास्ते में लड़ते हुए उसे दो सांड़ों ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत तालाब में जा गिरा। तालाब में सिंघाड़े की बेल लगी थी, जिससे वह उसमें फंस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकाला और पास के निजी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें