फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: शराब के नशे में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 17 May 2020 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महोबा के कुलपहाड़ कस्बे में रोज के झगड़े से नाराज पति ने पत्नी के सिर पर डंडा मार गला दबाकर हत्या कर दी। बेटे ने कोतवाली कुलपहाड़ में पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लोहिया नगर निवासी निवासी राजू अनुरागी पुत्र अच्छेलाल शराब का आदी है। शराब पीकर घर आने से पत्नी संग उसका अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार की शाम को पति के शराब पीकर आने से रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी रामकुमारी (38) कमरे में जाकर सो गई।

तभी रात में पति ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इस बीच राजू का बेटा सूरज जाग गया और उसने मां के कमरे में जाकर देखा तो मां के सिर से खून निकल रहा था। बेटे ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। एंबुलेंस से सीएचसी कुलपहाड़ ले गए।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूरज ने बताया कि पिता ड्राइवर हैं और नशे के आदी हैं। आए दिन मां से झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद मां रात में कमरे में जाकर सो गई। सोते समय सिर पर डंडा मारने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। एसएचओ अभिमन्यु यादव का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें