फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: दुष्कर्म के दोषी ने इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की गोली मार कर दी हत्या, पैरोल पर छूटा था

Tue, 10 Sep 2024 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक अनिल चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में मंदिर के पास शराब पीने का विरोध करने पर कस्बा चरखारी में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की पैरोल पर छूटे दुष्कर्म के दोषी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी अनिल चौरसिया की (42) झंडा बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। सोमवार की रात वह कानपुर से सामान लेकर वापस लौटे थे। दुकान में सामान रखने के बाद वह रात करीब 12 बजे बड़ी माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान मंदिर के पास बैठकर कुछ लोग शराब पी रहे थे। अनिल ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के भाई अखिलेश चौरसिया का आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हीरेंद्र उर्फ हेमू राजा को उम्रकैद की सजा मिली थी। दो माह पहले वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसने ही अनिल की गोली मारकर हत्या की है। सीओ चरखारी रविकांत गोंड का कहना है कि हीरेंद्र और बॉबी परमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें