इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत का मामला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में भगोड़ा घोषित हो चुके तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार के कर्नाटक पहुंचने की सूचना पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी थी। टीम के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। टीम एसपी के कुछ दोस्तों से बातचीत की, लेकिन उनसे मणिलाल के बारे कुछ ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
आरोपी निलंबित एसपी की तलाश में महोबा की आठ टीमों के साथ एसटीएफ भी पिछले करीब तीन महीने से हर संभावित स्थान पर दबिशें दे रही हैं। राजस्थान व लखनऊ समेत कई स्थानों पर दबिश देने के बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कर्नाटक में जाकर दबिश दी। पुलिस के एक बड़े अफसर का कहना है कि सूचना मिली थी कि आरोपी एसपी कर्नाटक पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक उसके दोस्त ने उसे पनाह दी थी। आरोपी की दोस्त से बातचीत होने का भी पता चला है। टीम की पूछताछ में दोस्त आरोपी के बारे में ठोस जानकारी नहीं दे सका। आरोपी एसपी के परिजनों, दोस्त से लगातार पुलिस टीम संपर्क में है। अभी तक मणिलाल पाटीदार का पता नहीं चला है।