फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: शादी के 20 दिन बाद पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, दो दिन पहले घर से निकला था देवपाल

Thu, 08 May 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मृतक देवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा जैतपुर के श्रीनगर तिराहे के समीप कब्रिस्तान में लगे पेड़ में एक युवक का शव लटकता मिला। युवक की उसकी शादी 20 दिन पहले हुई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली चरखारी के महाराजपुर गांव निवासी देवपाल (22) दो दिन पहले घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस देवपाल की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को कस्बा जैतपुर स्थित श्रीनगर तिराहे पर उसका शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और मृतक की पहचान देवपाल के रूप की। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर अवगत कराया। उसकी शादी 18 अप्रैल 2025 को मध्यप्रदेश के नैगवां में हुई थी। शादी के 20 दिन बाद ही इस घटना से हर कोई हैरान है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें