फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: आपसी झगड़े के बाद दंपती ने खाया जहर, मौत से मचा कोहराम

Wed, 06 Nov 2024 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा जिले के कुलपहाड़ में आपसी झगड़े के बाद दंपती ने जहर खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पति के शराब पीने और जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नैगवां गांव में पति का शराब पीने और जुआ खेलने को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। कोतवाली कुलपहाड़ के कमालपुरा गांव निवासी रामलाल (45) अपनी ससुराल में रहता था। वह शराब और जुए का लती था। इसके चलते उसका पत्नी घस्सीदेवी (40) से आए दिन झगड़ा होता था।

विज्ञापन


बुधवार को भी रामलाल नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी ने शराब पीने का विरोध करते हुए जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर रामलाल ने भी जहर खा लिया। दोनों को परिजन जिला अस्पताल महोबा लाए। वहां घस्सी की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे छतरपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, रामलाल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें