चालक की तलाश में जुटी पुलिस
सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने चालक को ट्रक रोकने की आवाज लगाई, लेकिन उसने रफ्तार और बढ़ा दी। 200 मीटर आगे लोगों ने ट्रक को रोका। तब चालक कूदकर मौके से फरार हो गया। युवक के 200 मीटर तक घसीटने से उसकी मौके पर मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के चचेरे भाई प्रीतम कुमार व दयाशंकर ने बताया कि ट्रक चालक के बाइक में टक्कर मारकर घसीटने से मंजू की मौत हुई है। मंजू के पिता का पहले निधन हो चुका है। उसके तीन भाई छत्रपाल, बृजपाल और जयपाल दिल्ली में रहकर मजूदरी करते हैं। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा।