फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: हाईवे पर बिना हेलमेट 80 की रफ्तार में दौड़ा रहे थे बाइक, दो की मौत

Tue, 02 Dec 2025 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
महोबा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नहदौरा गांव के पास मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। 80 किमी प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से चल रहीं बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई। दुर्घटना में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी अनस खान (21) वाहनों के बीमा काम करता था। मंगलवार को वह एक वाहन का बीमा सर्वे करने नहदौरा गांव के आगे गया था। लौटते समय हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और टायर गाड़ी से निकल गए। हादसे में अनस खान की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार जनपद झांसी के बडे़हार निवासी सुभाष (28), बरुआ सागर निवासी हरेंद्र रैकवार (17) व मध्यप्रदेश के कुड़ार निवासी आशीष (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाने से पहले सुभाष ने भी दम तोड़ दिया हरेंद्र और आशीष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

बीच सड़क पर वाहनों और घायलों के पड़े होने पर करीब आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। कबरई थाना पुलिस ने वाहनों को सड़क से अलग कराकर आवागमन बहाल कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइकों की रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटे से अधिक थी। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। इससे दोनों बाइकोंं के चालकों की मौत हुई। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें