फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, एक की मौत और दंपती समेत छह घायल

Wed, 18 Oct 2023 05:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में बाइक सवार श्यामलाल को भी गंभीर चोटें आईं, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में मध्यप्रदेश के कस्बा हरपालपुर के पास स्थित पथरिया माता मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलट गया। हादसे में आटो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

यहां चार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनपद हमीरपुर के भैंसाय निवासी मर्दन सिंह (65), अपने पुत्र विदुर (30) के साथ गांव के ही चंद्रप्रकाश (46), उसकी पत्नी रामबाई (42), सुमित रानी (55) व ऑटो चालक बच्चू (50) के साथ बुधवार को कस्बा हरपालपुर के पथरिया माता के दर्शन करने गए थे।
दोपहर के समय दर्शन कर वापस लौटते समय हरपालपुर बाईपास मार्ग पर अग्निहोत्रीपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने आटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर
एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। यहां से मर्दन सिंह, चंद्रप्रकाश, उसकी पत्नी रामबाई व सुमितरानी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन मर्दन सिंह की रास्ते में मौत हो गई जबकि रामबाई की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें