फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: क्रशर प्लांट में बने कमरे में लगा एसी फटा, तेज धमाके के साथ दीवारें चटकीं, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 04 Jun 2026 05:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: तेज धमाके के साथ एसी फटने से दीवारें चटक गईं और मलबा गिरा। हादसे में एक की जान चली गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
एसी फटने से दीवारें चटकीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पनवाड़ी के गुगौरा गांव के बाहर संचालित बुंदेलखंड इंटरप्राइजेज क्रशर प्लांट के पास बने कमरे में लगा एसी बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तेज धमाके के साथ फट गया। कमरे में मौजूद एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि मुनीम घायल हो गया। उसे सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। एसी ब्लास्ट होने पर दीवारों में दरारें आ गईं और मलबा नीचे गिर पड़ा। पुलिस प्रारंभिक जांच में भीषण गर्मी के चलते एसी के आउटडोर यूनिट में विस्फोट होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


गुगौरा गांव के बाहर डॉ. दिग्विजय सिंह का क्रशर प्लांट संचालित है। यहां मुनीम व अन्य कर्मचारियों के बैठने के लिए दो कमरे और शौचालय बना है। एक कमरे में एसी भी लगा था। बृहस्पतिवार को कमरे में क्रशर प्लांट के मुनीम लालाराम (45) निवासी पठानपुरा, पनवाड़ी व एक श्रमिक प्रखर कुशवाहा (20) निवासी धरौन कबरई मौजूद थे। इसी दाैरान तेज धमाके के साथ एसी ब्लास्ट हो गया। एसी फटते ही मुनीम और श्रमिक झुलस कर गिर गए। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवारें जगह-जगह से चटक गईं।

वहीं 500 मीटर दूर मौजूद लोगों ने कमरे से धुआं उठता देखा तो वह घटनास्थल के लिए दौड़े। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सीओ रविकांत गोंड ने पुलिस व फाॅरेंसिक टीम के साथ घटनास्थलपर पहुंचे और बारीकी से जांच की। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी ले जाने पर डॉक्टर ने प्रखर कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया जबकि लालाराम को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रशर प्लांट में कामकाज के दौरान अचानक एसी में तेज धमाका हुआ। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोट किन कारणों से हुआ और कहीं सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई। पुलिस वास्तविक कारणों का पता लगाने की जांच कर रही है। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मृतक व घायल को शासन-प्रशासन स्तर से जो भी मदद होगी वह दिलाई जाएगी।

 

विस्फोट के बाद 100 मीटर दूर मिली दरवाजे की कुंडी
एसी में ब्लास्ट के बाद हुए धमाके का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कमरे के दरवाजे में लगी कुंडी उखड़कर 100 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ी मिली। हालांकि धमाके की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
 
विज्ञापन

कोई एसी फटने के साथ कमरे में रखी विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट होने की आशंका जता रहा है तो कोई कमरे से धुएं निकलने की बात कह रहा है। जिस तरह कमरे की दीवारें और दरवाजे क्षतिग्रस्त हुए इससे भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गुगौरा गांव स्थित बुंदेलखंड इंटरप्राइजेज के संचालक डॉ. दिग्विजय सिंह ने सूचना दी गई कि प्लांट के कमरे में एसी लगा था। अचानक एसी में ब्लास्ट होने से कमरे में बैठे दो व्यक्ति घायल हो गए जिनमें एक ही माैत हो गई। मौके पर एसडीएम, पुलिस व फाॅरेंसिक टीम के साथ बारीकी से जांच की गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रविकांत गोंड, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कुलपहाड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें