फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: डीसीएम की टक्कर से पलटा टेंपो, अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार, एक की मौत और आठ गंभीर घायल

Thu, 04 Jun 2026 04:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कमालगंज में भटपुरा मोड़ के पास डीसीएम की टक्कर से एक टेंपो पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी डीसीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में  कन्नौज जनपद में स्थित रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा एक ही परिवार से भरा टेंपो बृहस्पतिवार दोपहर हादसे का शिकार हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे भटपुरा मोड़ के निकट फतेहगढ़ की ओर से जा रही डीसीएम ने जाेरदार टक्कर मार दी। इससे बेकाबू हुआ टेंपो सड़क पर पलट गया।

विज्ञापन

हादसे में कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी रहीशुद्दीन (50) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी नसरीन (50), पुत्र कामरान (25), पुत्री नगमा (30), दामाद तालिब (25), भतीज बहु राजिया (40), अमरीन (32), गुड्डन (40) व टेंपो चालक कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कस्बा के श्रीमंत मोहल्ला निवासी अफसर अली (50) घायल हो गए।

विज्ञापन

डीसीएम छोड़कर चालक फरार
घटना के बाद चालक डीसीएम मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। राहगीरों की भीड़ ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक विकास पटेल ने घायलों का उपचार किया। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच डीसीएम कब्जे में लेकर घायलों से पूछताछ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें