फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: 53 लाख के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, आरोपियोंं के तीन बैंक खाते फ्रीज

Mon, 13 Jul 2026 12:27 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियोंं के तीन बैंक खाते फ्रीज किए गए जबकि छह अन्य खातों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साइबर फ्रॉड गिरोह के दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 53 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहाने से दूसरे लोगों के कागजात लेकर खाते खुलवाते थे और उन्हीं में साइबर ठगी की रकम मंगाते थे। पुलिस आरोपियों के तीन बैंक खाते फ्रीज कर छह अन्य खातों की जांच करा रही है।

विज्ञापन


थाना खरेला के मोहल्ला रायसिंह निवासी शिवम सिंह ने साइबर थाना पुलिस को तहरीर दी थी। रायसिंह के अनुसार गांव के सोनू सिंह ने अपनी मां के इलाज के नाम पर उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड व नई सिम लेकर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया था। खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम, हस्ताक्षर युक्त चेक और सिम अपने पास रखकर खाते का दुरुपयोग किया। खाते में साइबर फ्रॉड से करीब 22 लाख रुपये का लेनदेन किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। साइबर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि यह एक संगठित गिराेह है जो अब तक करीब 53 लाख से अधिक की ठगी कर चुका है।

धनराशि और अधिक होने की संभावना हैं। जांच के दौरान तीन बैंक खातों को फ्रीज कराया जा रहा है जबकि छह अन्य खातों की जांच की जा रही है। रविवार को साइबर थाना प्रभारी, स्वाट टीम के एसआई शिवप्रताप सिंह व सर्विलांस प्रभारी विवेक कुमार की संयुक्त टीम ने दो आरोपी सोनू सिंह निवासी खरेला और महेंद्र उर्फ बाबू निवासी बंगरा जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन

जांच करने पर मोबाइल में संदिग्ध व्यक्तियों के साथ व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर चैट, काॅल विवरण और साइबर लेनदेन से संबंधित जानकारी मिली। कुछ संदिग्ध एटीएम कार्ड, चेकबुक व क्यूआर कोड भी पाए गए। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें