http://
निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में आतिशबाजी की तैयार
जांच के दौरान वाहनों से 189 कार्टून माचिस पटाखा बरामद हुआ, जिसका वजन 2,611.98 किलो है। इसके अलावा 50 कार्टून सुतली बम मिले, जिनका वजन 1,082.90 किलो है। 239 कार्टून आतिशबाजी का वजन 3,694.88 किलो यानी करीब 36.94 क्विंटल बताया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जलालुद्दीन ने बताया कि उसके पास आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है। उसने निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में आतिशबाजी तैयार करने की बात स्वीकारी।
पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
बताया कि मध्यप्रदेश ले जाकर आतिशबाजी को बेचना था। वह परिवहन से संबंधित वैध लाइसेंस व अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर पुलिस ने जलालुद्दीन, उसके बेटे रहीश सिद्दीकी, अरमान सिद्दीकी निवासी कनकुआं, महोबकंठ और धर्मेंद्र राजपूत निवासी टोडा पिहोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही बरामद डीसीएम व ट्रैक्टरों के कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर उन्हें सीज किया गया।
50 किलो निर्मित सामग्री रखने का था लाइसेंस
एसपी शशांक सिंह का कहना है कि अवैध आतिशबाजी के भंडारण और विक्रय को लेकर लगातार चलाया जा रहा है। महोबकंठ पुलिस ने मध्यप्रदेश जा रही भारी मात्रा में आतिशबाजी पकड़ी है। जांच में सामने आया कि जलालुद्दीन निवासी कनकुआं के पास 15 किलो कच्चा माल व 50 किलो निर्मित सामान रखने का लाइसेंस था। उन्होंने लाइसेंस की शर्ताें का उल्लंघन करते हुए भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी तैयार की, जिसे मध्यप्रदेश भेजा जा रहा था। आतिशबाजी और परिवहन में लगे वाहनों को पकड़ा गया है। 36.94 क्विंटल अवैध आतिशबाजी को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।