घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में पतारा चौकी क्षेत्र के बरनाव गांव में एक बुजुर्ग ने नाती से विवाद के बाद दुखी होकर जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामस्वरूप (60) का अविवाहित नाती लाल सिंह उनके पास ही रहता था।
वृद्ध के बेटे कमल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि लाल सिंह के माता पिता न होने के कारण वह तीन साल की उम्र से यही रहता था। गुरुवार को उसने देर शाम शराब पीकर रामस्वरूप से बहस की और उनके साथ मारपीट भी की। इससे आहत होकर रामस्वरूप ने शुक्रवार दोपहर जहरीली दवा खा ली।