फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: आंधी से 33 केवी का बॉक्स फुंका, 12 घंटे ठप रही 24 गांवों की बिजली,भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में कटी रात

Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खन्ना ब्लॉक कबरई के कस्बा खन्ना में मंगलवार की रात आई तेज आंधी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। तेज हवाओं के बीच 33 केवी का बॉक्स फुंक गया। इससे क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। बिजली न आने से अंधेरा पसरा रहा। बुधवार की दोपहर आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ ही मंगलवार की रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। तेज आंधी के दौरान फाल्ट होने से चिचारा पावर हाउस में 33 केवी बॉक्स के फुंक गया। ऐसे में पावर हाउस से जुड़े खन्ना, बरभौली, बहिंगा, सिरसी खुर्द, गुढ़ा, रतवा, कहरा समेत 24 से अधिक गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे।

 

भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। भीषण गर्मी होने से कई ग्रामीण घर से निकलकर अपने खेत खलिहानों में पहुंच गए। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे बॉक्स का फाल्ट दुरुस्त करने का काम शुरू किया। बुधवार की दोपहर 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ा। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता संतोष चौधरी का कहना कि तेज आंधी आने से बॉक्स में फाल्ट हो गया था। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें