फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पति की मौत के 24 घंटे बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, एक ही दिन पति-पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 08 Jun 2025 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पति की मौत के 24 घंटे बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया। पति की आत्महत्या के बाद ससुरालियों ने फोन कर धमकी दी तो महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में पति की मौत के 24 घंटे बाद ससुरालियों की धमकी से आहत मायके मेंं रह रही पत्नी ने भी रविवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। विवाद के चलते एक साल से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गौरहारी गांव निवासी करन प्रजापति ने अपनी बेटी प्रियंका (22) की शादी तीन साल पहले जनपद हमीरपुर के सरीला गांव निवासी केशव प्रजापति के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित कर रहे थे। पति की मारपीट से नाराज होकर प्रियंका एक साल पहले मायके आ गई थी। तब से यहीं रह रही थी। छह जून को पति केशव ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। शनिवार की सुबह उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। रविवार की सुबह मायके में रह रही पत्नी प्रियंका ने घर पर रस्सी से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिजन खेतों पर काम करने गए थे। दोपहर को जब वापस लौटे तो प्रियंका का शव फंदे से लटकता देखा। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए जांच की।
 

मृतका के पिता करन ने बताया कि दामाद के जहर खाकर जान देने के बाद ससुराल पक्ष की ओर से बेटी के मोबाइल पर कई बार फोन आया। जिसमें उसे धमकाया गया। एक व्यक्ति ने फर्जी पुलिस बनकर फोन किया और डराया धमकाया। इससे प्रियंका डर गई और यह कदम उठा लिया। पिता ने बेटी के मोबाइल में आए मोबाइल नंबर को भी पुलिस को सौंपा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

एक ही दिन पति-पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार
महोबा। विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी ने 24 घंटे के अंदर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पति की इलाज दौरान मौत होने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। यहां मायके में रह रही पत्नी ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को दोनों का अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार हुआ। 24 घंटे के अंदर दंपती की मौत से मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें