फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महेवा ने जीती सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाॅल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। कस्बा महेवा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर काॅलेज में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन महेवा ने सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीती। मुख्य अतिथि बीडीओ यदुवीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी केपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन रविवार को वॉलीबाॅल, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद व गोला फेंक सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालिका वर्ग की सब जूनियर लंबी कूद में अंशी गौतम को पहला, अल्पना को दूसरा व शिवा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। बालिका जूनियर लंबी कूद में नंदिनी को प्रथम, कामिनी को द्वितीय एवं नेहा तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में नेहा राजावत को प्रथम, वैशाली को द्वितीय एवं नंदिनी को तीसरा स्थान मिला।
लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में सत्यपाल सिंह को प्रथम, रियान को द्वितीय एवं आशीष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालक बैडमिंटन में सूर्यांश प्रथम व जनक सिंह दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में संजीव कुमार को पहला व वैभव को दूसरा स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में विपिन को पहला व अंश को दूसरा स्थान मिला। सीनियर वाॅलीबाॅल बालक वर्ग में महेवा को पहला लखना को दूसरा स्थान हासिल हुआ। जूनियर बालक वर्ग वाॅलीबाॅल में खितौरा विजेता एवं महेवा उपविजेता रहा। ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में कृष्ण कांत प्रथम ,असित द्वितीय और ऋषिकांत तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग ऊंची कूद में आशीष प्रथम, विपेश द्वितीय व देवेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका ऊंची कूद में आकांक्षा प्रथम, वैशाली द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक सीनियर वर्ग में ऋषिकांत प्रथम, अभिषेक चौहान द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सब जूनियर बालक गोला फेंक में सम्राट सिंह प्रथम, अंशुमान को द्वितीय एवं आर्यन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। संचालन कॉलेज के प्रवक्ता शिव शंकर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें