बकेवर। कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन में इनकमिंग और आउटगोइंग मशीन में फाल्ट से सौ गांवों की बत्ती 10 घंटे तक गुल रही। देर रात 12 बजे के बाद करीब फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन
कस्बा में स्थित बिजली उप केंद्र में दो बिजली घर बने हैं। एक उपकेंद्र से बकेवर क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है, इसमें शनिवार शाम तीन बजे रोस्टिंग से बिजली आपूर्ति बंद की गई। आधा घंटे बाद जब बिजली की सप्लाई शुरू की गई तो बिजली आते ही इनकमिंग मशीन में फाल्ट हो गया। पूरे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी मोबाइल फोन की टार्च से फाल्ट को दुरुस्त करने में जुट गए, रात 12 बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई। इस दौरान करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।