फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाठग की पहली पत्नी का दावा... उसके नाम पर पति ने खरीदी संपत्ति, खाता भी ऑपरेट करता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

1600 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी महाठग रविंद्रनाथ सोनी की पहली पत्नी स्वाति ने दावा किया है कि ठगी की रकम से रविंद्र ने ही उसके नाम से संपत्ति खरीदी है। उसके बैंक खातों को भी रविंद्र ही ऑपरेट करता था। यह बातें स्वाति ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर अपने बयान में दर्ज कराई हैं।
पुलिस को दिए अपने बयान में उसने कहा कि उसकी मुलाकात वर्ष 2007-08 में दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान रवींद्रनाथ से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और वर्ष 2011 में प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद रवींद्रनाथ दुबई चला गया और एक बैंक में नौकरी करने लगा। वर्ष 2015 में वह भी दुबई गई लेकिन गर्भवती होने के कारण भारत लौट आई और बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

बाद में फिर दुबई गई जहां से उनके रिश्तों में तनाव शुरू हो गया। वर्ष 2018 के बाद रवींद्रनाथ ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताया लेकिन लगातार विवाद बढ़ने पर स्वाति भारत लौट आई। कहा कि रवींद्रनाथ उसे लंबे समय तक प्रताड़ित करता रहा। इसके चलते वर्ष 2024 में उसने तलाक ले लिया। तलाक में मिलीं तीन संपत्तियों के किराये से उसका खर्च चलता है। आरोप लगाया कि रवींद्रनाथ तलाक के बाद भी उसका बैंक खाता खुद संचालित करता रहा। वह खाते में मौजूद रकम को अपना बताता था। उनसे सिर्फ चेक पर हस्ताक्षर कराए जाते थे।
विज्ञापन

ये था मामला
पांच दिसंबर 2025 को परेड के नवाब इब्राहिम हाता निवासी अब्दुल करीम ने 42.29 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने रवींद्रनाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि सोनी ने चीन, जापान, दुबई, ब्रिटेन समेत करीब 10 देशों के लोगों से 1600 करोड़ रुपये की ठगी की है। मामले में कोतवाली पुलिस ने फरवरी में 30 गवाहों के बयान, बैंक खातों के लेनदेन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज के आधार पर चार्जशीट दाखिल की थी। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि सोनी की पत्नी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें