फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाले में गिरने से अधेड़ की मौत, रातभर तलाशता रहा परिवार, सुबह पेट्रोल पंप के पास मिला शव, जांच शुरू

Fri, 06 Mar 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी के शताब्दी नगर में नाले में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक शराब के नशे में थे और पुलिया से गिर गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर रोड पेट्रोल पंप के पास में गुरुवार घर से निकला अधेड़ नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पनकी के रतनपुर कॉलोनी निवासी विजय सिंह (55) एक कंपनी में मैनेजर थे। परिवार में पत्नी सविता और बेटा विकास हैं।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गुरुवार की साम को घर से बाजार जाने की बात कह कर निकले थे। देर रात पर भी जब विजय वापस घर नहीं लौटे, तो बेटे विकास ने तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह शताब्दी नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले के पास भीड़ लगी देखी, तभी उन्हें पिता नाले में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।

विज्ञापन

http://



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई

थाना प्रभारी मनोज कुमार भदोरिया ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब का लती था। कल शाम को नशे की हालत पर नाले की पुलिया के पास लोगों ने बैठा देखा था। हो सकता है कि नाले में गिर गया हो। अग्रिम कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें