महोबा में महाराष्ट्र से साइकिल पर पहुंचे प्रवासी श्रमिक
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बाद श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। 14 दिन में साइकिलों से 1,100 किलोमीटर का सफर तय करके भिवंडी, महाराष्ट्र से महोबा आए 24 से ज्यादा श्रमिकों का भूख से बुरा हाल दिखा। प्रशासन ने जिले की सीमा पर श्रमिकों को भोजन कराया।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को उनके घर के लिए रवाना किया। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के उपेंद्र साहनी, मधु साहनी, राजीव यादव, रामजीत, राधेश्याम, प्रभु साहनी, गोपाल साहनी, शिवकुमार साहनी समेत 24 से ज्यादा श्रमिकों ने बताया कि वह महाराष्ट्र के भिवंडी में कपड़ा बुनने का काम करते थे।