समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से अमर उजाला की खबर को सीएम यूपी को किया टैग
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में कोरोना संक्रमण के भय से जिला अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पशुपालक का शव पुलिस कूड़ा गाड़ी से ले गई थी। 'अमर उजाला डॉट कॉम' ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से अमर उजाला की खबर को यूपी सीएम कार्यालय को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।
इस ट्वीट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी की ओर से कन्नौज एसपी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, एसपी ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शहर के नखासा मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय पशुपालक पप्पू पुत्र रतनलाल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।