फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी मंदिर मामले में महापंचायत अगले माह, पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल आएंगे कानपुर

Sun, 28 Jun 2020 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास के पास पनकी मंदिर विवाद की पंचायत हुई बगल में बैठे महंत जितेंद्र दास, महंत कृष्णदास (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर स्थित पनकी मंदिर मामले का स्थायी समाधान निकालने के लिए विहिप प्रयासरत है। जुलाई में श्री मणिराम दास छावनी अयोध्या के पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल कानपुर आएंगे।
विज्ञापन


वह सरसैय्या घाट स्थित रामजानकी मंदिर में जाएंगे। यहां पर पनकी मंदिर से जुड़े मसले पर महापंचायत होगी। इस मसले पर विहिप का एक प्रतिनिधिमंडल महंत नृत्य गोपालदास व उत्तराधिकारी कमल नयन दास से मुलाकात कर चुका है।

वहीं, पनकी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक और विहिप के पूर्व पदाधिकारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर के आसपास के लोगों के साथ छह बैठके हो चुकीं हैं। कोशिश है कि मंदिर की व्यवस्था पूर्ववत की तरह रहे। इस मसले का स्थायी हल निकालने के लिए महंत नृत्य गोपालदास से आग्रह किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें