फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में विरोध मुखर करेंगे व्यापारी

Fri, 08 Jan 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग, जीएसटी के मौजूदा स्वरूप और वायदा कारोबार के विरोध में व्यापारी वर्ग चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बलिया में 12 जनवरी को होने वाली महापंचायत में इसका एलान किया जाएगा। सर्किट हाउस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक के बाद उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम संदीप बंसल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंसल ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए केंद्र सरकार जल्द ही कोई ठोस नीति लाए। वायदा कारोबार पर रोक न लगने से महंगाई बढ़ती जा रही है। जीएसटी के मौजूदा प्रारूप को व्यापारी किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देगा। इन तीनों बिंदुओं पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान व्यापारियों ने उन पर लगे मुकदमों को हटवाने, बाजारों में कैमरे लगवाने, प्लास्टिक कारोबारियों के लिए विकल्प देने के लिए सरकार से बातचीत करने की मांग की। यहां पर व्यापार मंडल के चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा, महामंत्री ज्ञानेश मिश्र, नरेंद्र तिवारी, श्याम, सरदार गुरुजिंदर सिंह, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो सौ कारोबारियों ने लाइसेंस के लिए किया आवेदन
कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग केमलिक गेस्ट हाउस रामादेवी में लगे कैंप में दो सौ खाद्य कारोबारियों ने लाइसेंस और पंजीकरण के लिए फार्म भरे। शुक्रवार को जगईपुरवा चौराहा लाल बंगला में कैंप लगाया जाएगा।

धोबी मोहाल, चौक सर्राफा कमेटी का चुनाव आज
कानपुर। धोबी मोहाल और चौक सर्राफा कमेटी का चुनाव शुक्रवार को होगा। धोबी मोहाल सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष प्रयाग नारायण वर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त बृजेंद्र स्वरूप मिश्रा, सह चुनाव अधिकारी राजेश रस्तोगी, विवेक वर्मा, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ललुआ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उधर चौक सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि केदार नाथ अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, अतुल कुमार को चुनाव अधिकारी बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें