गुरुकुल नवाबगंज की ओर से महाकुंभ चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। निदेशक प्रोफेसर अभय द्विवेदी के निर्देशन में 26 कलाकारों ने कुंभ संबंधी 35 पेंटिंग बनाई। कलाकारों ने प्रयागराज का मेला, मौनी अमावस्या का स्नान, भक्तों की आस्था आदि चित्र बनाए हैं।
अभय द्विवेदी ने प्रात:कालीन नागा साधुओं के स्नान का चित्र उकेरा। इस मौके पर अध्यात्म शिवम, नेहा मिश्रा, अभिनय प्रकाश, आरएस पांडेय, अजय पाठक, दीपा पाठक, आयुष, शशांक आदि कलाकार मौजूद रहे। सचिव आरएस पांडेय ने बताया कि गुरुकुल हर वर्ष इसी तरह किसी खास उत्सव से संबंधित विषयों पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित करता है।