फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: आंखों का ऑपरेशन कराकर लौट रहे थे मरीज अचानक हो गया हादसा, 12 घायल

Fri, 08 Feb 2019 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में पलट गई मैजिक
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर में खैराबाद से ऑपरेशन करवाकर लौट रहे मरीजों से भरी हुई मैजिक मधवापुर गांव के मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से पलट गई। इससे सभी मरीज व चालक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने घायलों कोसीएचसी में भर्ती कराया। चालक के गंभीर होने के चलते कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

 
कानपुर के खैराबाद नेत्र चिकित्सालय से मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाकर लौट रही रामकटोरी (60), रामकिशोर (75), सूरजमुखी (60), सुखवासीलाल (65), सुंदर बाबू (60), बालेश्वर (60), शांती देवी (65), रामदास (55), रामप्यारी (70), राम देवी (50),  प्रेमादीन (55), मिठानी देवी (55) निवासी नंगला चैनसुख व चालक कानपुर निवासी सौरभ घायल हो गए।

 
विज्ञापन

हादसे के बाद खेत में पड़ी मैजिक
घायलों में चालक और प्रेमादेवी, मिठानी देवी, रामदेवी की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने मौके पर जाकर घायलों के हालचाल लिए। सभी घायलों को पांच फरवरी को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए खैराबाद नेत्र चिकित्सालय ले जाया गया था। छह फरवरी को ऑपरेशन किया गया था।

सात फरवरी को घर भेजा जा रहा था कि  सहायल-लहरापुर मार्ग के मधवापुर गांव के सामने मैजिक पलट जाने से हादसा हो गया। उधर, प्रभारी थाना निरीक्षक ने बताया कि कुछ घायल घर चले गए हैं व गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं।

चालक को कानपुर ले जाया गया है। घायलो का आरेाप था कि एक ही मैजिक में सभी मरीजों को भेजा गया था। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मैजिक चालक गांव के संपर्क मार्गों से होकर मैजिक ला रहा था अगर सीधा रोड से लाता तो यह दुर्घटना नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें