फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 करोड़ की सरकारी जमीन पर माफिया का कब्जा, आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस प्रशासन को दी जानकारी

Sat, 16 Jan 2021 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी में 700 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस प्रशासन को दी है। माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए भी कहा है। 
विज्ञापन


आईपीएस की ओर से मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, एडीजी जोन जय नारायण सिंह, केडीए वीसी राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अफसरों को भेजी शिकायत में कहा कि चकेरी के देहरी सुजानपुर स्थित जमीन (गाटा संख्या 93 रकबा 2.622 बीघा) एनएचएआई की है।

गाटा संख्या 63 रकबा करीब 26 बीघा जमीन कानपुर विकास प्राधिकरण की है। इस पर सुरेश पाल, दीपक यादव व सुरेश कुमार शुक्ला का कब्जा है। इस संबंध में 2018 में तत्कालीन केडीए उपाध्यक्ष के आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। आईपीएस ने सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराने और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर हैं इतने मुकदमे
दीपक पर गुंडा एक्ट के तीन समेत नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरेश पर 14 व सुरेश कुमार पर 09 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें