फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: जेल में माफिया को लग रहा है डर, बॉडी वार्न कैमरे भी नहीं है ठीक, जारी है निरीक्षण और निगरानी

Sat, 09 Sep 2023 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि जेल के अंदर कैमरे लगे हैं। जो कैमरे खराब हैं, उन्हें सुधारने व नए और भेजे जाने की मांग की गई है। जल्द ही सुरक्षा और ज्यादा मजबूत कर ली जाएगी।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में असुरक्षा को लेकर डर लग रहा है। मऊ कोर्ट में पेशी के दौरान उसने जब इस बात को कहा, तो जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जेल में स्थानांतरित होकर आए वार्डन को उससे दूर कर दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा को लेकर जो संसाधन हैं, वह ठीक नहीं होने से सुरक्षा को लेकर सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन

जेल में खराब बॉडी वार्न कैमरे खराब हैं, जिन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया है। मुख्तार अंसारी के मंडल कारागार में आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक कर दिया गया था। यहां 46 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा 73 जेल वार्डन और अधिकारियों के अलावा विशेष ड्यूटी के लिए भेजे गए गैर जनपद 12 वार्डन एक डिप्टी जेलर निगरानी के लिए हैं।
इसके अलावा दो बटालियन पीएसी का भी पहरा रहता है। निर्देश थे कि निगरानी और पारदर्शिता के लिए छह बॉडी वार्न कैमरे भी 24 घंटे सक्रिय रहें, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। 24 घंटे सक्रिय रहने वाले बॉडी वार्न कैमरे वार्डनों को लगाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

पांच महीने से खराब हैं बॉडी वार्न कैमरे
सूत्रों के अनुसार लेकिन पांच महीने से तीन बॉडी वार्न कैमरे खराब हैं। उनको न ही बदला गया और न ही ठीक कराया गया है। पिछले वर्ष डीएम व एसपी को भी जेल में निरीक्षण के दौरान बाडी वार्न कैमरे नहीं मिले थे। इस पर कार्रवाई करते हुए जेलर समेत पांच कर्मी को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन

लगातार की जा रही है निरीक्षण और निगरानी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि जेल के अंदर कैमरे लगे हैं। जो कैमरे खराब हैं, उन्हें सुधारने व नए और भेजे जाने की मांग की गई है। जल्द ही सुरक्षा और ज्यादा मजबूत कर ली जाएगी। जेल में किसी प्रकार की असुरक्षा नहीं है, लगातार निरीक्षण व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें