फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khan Mubarak Death: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के खिलाफ गैंग की खान ने संभाली थी कमान, छोटा राजन के शूटर में था शामिल

Tue, 13 Jun 2023 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

Khan Mubarak Dies: अंबेडकरनगर के गैंगस्टर अपराधी खान मुबारक का अपराध सिर्फ अंबेडकरनगर में ही नहीं बल्कि फैजाबाद से लेकर नोएडा तक आतंक फैला हुआ था। आंबेडकर नगर में खान मुबारक के खिलाफ लूट हत्या जैसे गंभीर अपराधों के 31 मुकदमा दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Khan Mubarak Dies - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर माफिया खान मुबारक (45) की इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह लंबे समय से निमोनिया की बीमारी से पीड़ित था। सोमवार सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


खान मुबारक पर हत्या, रंगदारी व लूट के 43 संगीन मामले दर्ज थे। माफिया की मौत के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद आंबेडकर नगर के हरसम्हार गांव निवासी खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी का छोटा भाई था। 

वह साल 2022 में हरदोई जेल लाया गया था। यहां आने के बाद से वह बीमार चल रहा था। खान प्रयागराज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही अपराध की दुनिया में आया था। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान क्रिकेट मैच में रन आउट देने पर अंपायर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


दाऊद इब्राहिम के खिलाफ गैंग की कमान संभाले था
इसके बाद वह बढ़ता ही चला गया। खान मुबारक डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर में शामिल था। छोटा राजन ने उसके साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ एक गैंग बनाया था। जिसकी कमान खान मुबारक को दी गई थी। 

खान ललितपुर जिला कारागार में सितंबर 2020 से सितंबर 2021 तक बंद रहा। इसके बाद लखनऊ और फिर महाराजगंज जिला जेल भेजा गया। इसके बाद उसे हरदोई की जेल में शिफ्ट किया गया था। 

 

सूत्र बताते हैं कि हरदोई जेल आने के समय से ही वह बीमार चल रहा था। लखनऊ में कोर्ट परिसर में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के बाद से उसकी बेचैनी और तबीयत तेजी से बिगड़ती गई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि निमोनिया की बीमारी से वह लंबे समय से परेशान था। सोमवार को हार्ट अटैक होने से खान मुबारक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है।

वीडियोग्राफी की निगरानी में कराया पोस्टमार्टम

खान मुबारक की मौत किस बीमारी से हुई है। इसका क्या कारण रहा इन सब बातों की जानकारी करने के लिए वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। थाना पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

फैजाबाद से लेकर नोएडा तक फैला था खान मुबारक का आतंक

अंबेडकरनगर के गैंगस्टर अपराधी खान मुबारक का अपराध सिर्फ अंबेडकरनगर में ही नहीं बल्कि फैजाबाद से लेकर नोएडा तक आतंक फैला हुआ था। आंबेडकर नगर में खान मुबारक के खिलाफ लूट हत्या जैसे गंभीर अपराधों के 31 मुकदमा दर्ज हैं। वहीं लखनऊ जनपद में दो, नोएडा में एक ,प्रयागराज में छह मामले दर्ज हैं। सभी मुकदमों में गंभीर प्रकार के आरोप लगे हैं। इस तरह से कुल 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें