फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, रेलवे ने जीता पहला मैच

Wed, 03 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वूमेन अंडर 23 सेंट्रल जोन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मध्य प्रदेश और रेलवे की टीम ने जीत के साथ किया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश ने उप्र की टीम को चार विकेट और कमला क्लब में खेले गए मैच में रेलवे ने विदर्भ को 76 रन से हराया। मध्य प्रदेश के लिए तरंग झा ने शानदार बालिंग करते हुए पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन


रेलवे के लिए परामिता राय ने शानदार अर्द्धशतक लगाया। ग्रीनपार्क में उप्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 1 रन के स्कोर पर खिलाड़ी भावना आउट हो गईं।

6 रन के स्कोर पर रीना जिंदल 4 रन बनाकर आउट हो गईं। 39 रन पर आधी टीम पैवेलियन पहुंच चुकी थी। इसके बाद अदिति ने 63 रन बनाकर टीम को संभाला। टीम 43.1 ओवर में 131 रन बनाकर आल आउट हो गई। मध्यप्रदेश के लिए तरंग झा ने 9.1 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए। पूजा वर्षकर ने 9 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने नेहा के 53 रन और परवीन के 18 रन की बदौलत पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। तरंग झा 13, यशी पांडेय और जे चौधरी ने 12-12 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। टीम ने 6 विकेट पर 42.4 ओवर में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया।

कमला क्लब में हुए मैच में रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परामिता राय 55, एस हिमा बिंदु 38 , सारिका कोली के 29 रन की मदद से 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 191 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम का पहला विकेट 3 रन के स्कोर पर गिर गया था। जवाब में विदर्भ की टीम ने अच्छी शुरुआत की।

वैष्णवी खांडेकर 20 और डीडी कसत 47 ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद मध्यक्रम बिखर गया। बीएस फूलमाली 12, एसआर मेशराम, 10, आरए मोरे 3, एनटी कोहली 9, केवी पोपहाली के जल्दी-जल्दी विकेट गिर गए। टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन ही बना सकी।

छत्तीसगढ़ टीम पहली बार खेलेगी शहर में
वूमेन अंडर 23 में भाग लेनी आई छत्तीसगढ़ टीम पहली बार शहर में खेलेगी। टीम के तीन खिलाड़ी कप्तान मंजीर कौर, अनुप्रिया मंडल, प्रिया वर्मा अनुभवी खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी बीसीसीआई अंडर-19 और एसोसिएट ट्राफी खेल चुकी हैं। टीम के कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि बाकी खिलाड़ी को बड़े मैचों का अनुभव नही है, लेकिन उनमें जोश भरपूर है।

आज ये होंगे मैच
बुधवार कोे ग्रीन पार्क में उप्र और विदर्भ व कमला क्लब में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच मैच खेला जाएगा।

इन्होंने किया उद्घाटन
मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच का उद्घाटन यूपीसीए के सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर) दीपक शर्मा ने और कमला क्लब में खेले गए मैच का उद्घाटन यूपीसीए के सीईओ डॉ. ललित खन्ना ने किया।

इग्लेट क्लब पर कार्रवाई से असंतोष
कानपुर। कानपुर केडीएमए क्रिकेट लीग के दौरान केडीएमए और कानपुर इग्लेट टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट के बाद अनुशासन समिति के निर्णय पर उंगली उठाई गई है। कानपुर इग्लेट क्लब के सचिव और खिलाड़ियों का आरोप है कि कुछ खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट के लिए क्लब और पूरी टीम के खिलाड़ियों को सस्पेंड किया जाना गलत है।

इस मसले को चेयरमैन के समक्ष उठाया जाएगा। बता दें कि कानपुर इग्लेट सीनियर वर्ग में टॉप पर है जबकि केडीएमए पीछे है। कानपुर साउथ स्टेडियम में 28 जनवरी को केडीएमए और कानपुर इग्लेट टीम के बीच लीग मैच खेला गया था। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कमेंटबाजी के बाद जमकर मारपीट हुई थी।

पूरा मामला अनुशासन समिति के पास पहुंचा था। सोमवार को अनुशासन समिति ने कानपुर इग्लेट के समस्त खिलाड़ियों पर वर्तमान सत्र के लिए सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी थी।

उधर केडीएमए के मयंक सिंह, अंकुर सिंह, कोच अजय दिवाकर को तीन मैचों के लिए सस्पेंड किया गया था। इग्लेट के सचिव हबीबुर्रहमान का कहना है कि मैच के दौरान अनुशासन तोड़ने में दोनों टीमों के खिलाड़ी दोषी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें