फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में बजा भारत का डंका, बालासोर में शारंग ने दागे 20 राउंड गोले

Tue, 29 Jan 2019 01:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) और फील्डगन फैक्ट्री में विकसित की गई शारंग तोप फरवरी में एक समारोह में सेना को सौंप दी जाएगी। फील्ड गन की तोप का 17 जनवरी को उड़ीसा के बालासोर में 20 राउंड सफल परीक्षण किया गया था। 2022 तक सेना को 300 तोप दी जानी हैं। एक तोप की कीमत करीब 70 लाख होगी। विदेश से निर्यात होने वाली इसी कैलीबर की तोप 8-10 करोड़ में पहले आती रही है। 
विज्ञापन


फील्डगन फैक्ट्री में वेंडर मीट के बाद पत्रकार वार्ता में यह जानकारी निर्माणी के महाप्रबंधक शैलेंद्र नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि दो साल  पहले सोल्टम तोप को अपग्रेड करने का काम मिला था। शारंग इस्रायली तोप सोल्टम का आधुनिक संस्करण है। पहले इसकी कैलिबर 135 एमएम थी। जिसे अब 155 एमएम बनाया जा चुका है।  मारक क्षमता 38 किलोमीटर है। पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को तबाह करने की विशेष क्षमता है।

वार्ता के दौरान अपर महाप्रबंधक दिनेश सिंह, पीएस बंदोपाध्याय और राजीव जैन मौजूद रहे। शारंग का निर्माण ओएफसी और फील्ड गन मिलकर करेंगे। महाप्रबंधक ने बताया कि शारंग तोप का निर्यात भी होगा। संभवता फील्ड गन फैक्ट्री देश की ऐसी पहली निर्माणी होगी जहां पर सिटीजन चार्टर लागू किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर आयुध निर्माणी बोर्ड को भेजा गया है। निर्माणी में चार महीने में पीएनजी लाइन बिछाने के लिए सीयूजीएल के साथ समझौता किया गया है। डीजल और फर्नेंस ऑयल से चलनी वाली मशीनें पीएनजी से चलेंगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डेमो पिक
जिससे खरीदी बोफोर्स अब उसी कंपनी को बेचेंगे बैरल
1980 के दशक में सेना ने बीएई सिस्टम (कंपनी का नाम) से बोफोर्स तोप खरीदी थी। अब उसी कंपनी को 4 बैरल का निर्माण करके निर्माणी देगी। महाप्रबंधक ने बताया कि कंपनी के साथ करार हुआ है। मार्च तक बैरल कंपनी को दे दी जाएगी।

कुछ फर्मों ने घटिया उत्पाद की सप्लाई की 
बताया गया कि निर्माणी में कुछ फर्मों ने घटिया उत्पाद की सप्लाई की। लैब से मिली रिपोर्ट और सप्लाई उत्पाद में अंतर था। रिपोर्ट में छेड़छाड़ की गई थी। उस फर्म को चेतावनी दी गई है। बेहतर और गुणवत्तायुक्त उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए सभी वेंडरों को शपथ दिलाई गई।

500 होल्सटर खरीदेगी निर्माणी
आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से लैस रिवाल्वर के होल्सटर (रिवाल्वर रखने वाले केस) निर्माणी ने शहर स्थित कंपनी से खरीदे हैं। जिसे रिवाल्वर डीलरों को दिया जाएगा। 

अनिल कुमार होंगे नए महाप्रबंधक
31 जनवरी को फील्डगन महाप्रबंधक शैैलेंद्र नाथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर इंजन फैक्ट्री अवाडी चेन्नई के महाप्रबंधक अनिल कुमार को फील्डगन फैक्ट्री का नया महाप्रबंधक बनाया गया है। अनिल कुमार लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में करीब 6 साल तक अपर महाप्रबंधक पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें