फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madarsa board result 2020: मौलवी की परीक्षा में घाटमपुर के कैफ यूपी टॉपर, पाए 89.33 प्रतिशत अंक

Thu, 02 Jul 2020 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मो. कैफ खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की मौलवी (सेकेंडरी अरबी) की परीक्षा में घाटमपुर के मदरसा इस्लामिया के छात्र मो. कैफ खान ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुंशी (सेकेंडरी फारसीम) की परीक्षा में घाटमपुर के मदरसा इस्लामियां निस्वां की छाक्षा मंतशा ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कामिल और फाजिल में कोई भी छात्र टॉप टेन में नहीं आ सका। शहर का रिजल्ट 90.52 प्रतिशत रहा। मदरसा इस्लामिया घाटमपुर के प्राचार्य इंतिजार अहमद ने बताया कि कैफ शेखनपुर, औरैया के निवासी हैं और छात्रावास में रहते हैं।

मंतशा घाटमपुर की ही रहने वाली हैं। कोरोना की वजह से सारे छात्र घर चले गए हैं। मौलवी की परीक्षा में मो. कैफ ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और मंतशा ने 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कामिल की परीक्षा में कन्नौज के पांच छात्र और फाजिल की परीक्षा में दो छात्र टॉपर सूची में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा फर्रुखाबाद के चार छात्र फाजिल की टॉपर सूची में हैं। कानपुर देहात के 48 और नगर के 44 छात्र-छात्राओं ने जिले की मेरिट में स्थान पाया है। कामिल परीक्षा में नगर के 12 छात्र हैं। फाजिल में 10, सेकेंडरी में 11 और सीनियर सेकेंडरी में 11 छात्र हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. प्रियंका अवस्थी ने बताया कि कुल 4040 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 3657 छात्र-छात्राएं पास हो गईं। सिर्फ 383 छात्र-छात्राएं असफल हुईं। मैनेजर्स मदरसा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता हाफिज सगीर आलम हबीबी ने छात्रों को बधाई दी है।

सामान्य हिंदी ने पहुंचाया टॉपर की लिस्ट में
मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी की परीक्षा में सामान्य हिंदी विषय ने टॉप टेन में आने में टॉपर मो. कैफ और मंतशा की मदद की है। इसी विषय में उन्होंने सबसे अधिक पाए हैं। सेकेंडरी अरबी के प्रदेश टॉपर मो. कैफ को सामान्य हिंदी में 92 प्रतिशत अंक मिले हैं। सेकेंडरी फारसी के टॉपर की लिस्ट में मंतशा को सामान्य हिंदी में 95 प्रतिशत अंक मिले हैं।

मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन मदारिस-ए-अरबिया की बुधवार शाम तलाक महल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि टॉप करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय महामंत्री खुर्शीद आलम ने की। जिलाध्यक्ष मो. सगीर आलम हबीबी ने बताया कि सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में अब्दुल अहद, रिजवान अहमद, मो. कलीम, इंतजार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें