फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फतेहपुर में कोरोना से पहली मौत, एक ही परिवार के 10 लोगों समेत 14 संक्रमित

Wed, 01 Jul 2020 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में कोरोना से पहली मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर हो गई है। बुधवार को दक्षिणी गौतम नगर में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद आई रिपोर्ट से परिजनों और इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। सैंपल लेने के बाद यह सभी एक साथ घर में रह रहे थे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों का आसपास के घरों और दुकानों में आना जाना था। मृतक के परिवार में 25 लोगों के सैंपल में वृद्ध के अलावा नौ और पॉजिटिव मिले हैं। चार और कोरोना संक्रमित मिलाकर बुधवार को 14 नए केस सामने आए हैं। वृद्ध की मौत और पॉजिटिव केस मिलने के बाद दक्षिणी गौतम नगर इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है।

पुलिस को बैरिकेडिंग पर तैनात किया गया है। कंटेनमेंट एरिया में आने जाने पर रोक लगा दी गई है। शहर के दक्षिणी गौतम नगर के एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिवार के 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई लखनऊ भेजे गए थे। 25 सैंपल में बुधवार को आई रिपोर्ट में 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इन्हीं संक्रमित में एक की बुधवार को सांसें थम र्गइं। मृतक की उम्र करीब 74 साल थी। कोरोना संक्रमित की मौत की जानकारी पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। शाम को रिपोर्ट मिलने के बाद दक्षिणी गौतम नगर इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी कर रही हैं। पता चला है कि संक्रमित आसपास के घरों के अलावा कुछ दुकानों पर भी गए थे। टीम इनका पता लगा रही है। इससे कि इन जगहों पर जरूरी कदम उठाए जा सकें।

चार अन्य कोरोना संक्रमितों दो बहुआ और एक-एक हथगाम और खागा का रहने वाला है। जिला कोरोना सेल के प्रभारी डॉक्टर केके श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति 74 साल की उम्र का था। वह पांच साल से बीमार चल रहा था। चार महीने से वह बिस्तर पर था।

इस मौत को कोरोना से नहीं जोड़ा जा सकता।  एक ही परिवार के इतने लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में कोरोना के लक्षण आना स्वाभाविक है। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि कोरोना केस मिलने के बाद प्रभावित इलाकों को कंटेंनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। नए कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान कराई जा रही है। इससे कि इनके भी सैंपल भेजे जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें