फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा संचालकों ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के 62 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। आठ सौ अल्पसंख्यक छात्रों की 62 लाख रुपये की छात्रवृत्ति में खेल कर दिया गया। छात्रवृत्ति बांटने के बजाय मदरसा संचालकों ने रकम अपनी जेब में रखकर छात्रों के खाते भी हटवा दिए। शक होने पर एसबीआई अधिकारियों ने जांच कराई। घोटाला खुलकर सामने आया तो एसबीआई लखनऊ के अधिकारी की ओर से गुरसहायगंज कोतवाली में फर्रुखाबाद के दो मदरसा संचालकों और एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कमालगंज, फर्रुखाबाद के जरारी गांव में जियाउद्दीन और हारुन मदरसा चलाते हैं। दोनों ने कन्नौज के समधन में नौरंगपुर स्थित एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले मोहम्मद जलील की मदद से घोटाले को अंजाम दिया। आरोप है कि जियाउद्दीन और हारुन ने आठ सौ छात्रों के खाते मोहम्मद जलील की मदद से खुलवाए और छात्रों से अंगूठा लगवाकर रकम हड़प ली। बैंक को शक तब हुआ जब छात्रों के खाते हटवा दिए गए। गोपनीय जांच में पता चला कि छात्रों के खाते में अगस्त 2017 से मई 2018 के बीच करीब 62 लाख रुपये आए थे, जिसे निकाल लिया गया। पूरे मामले की जानकारी फर्रुखाबाद के जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को दी गई तो हड़कंप मच गया। अल्पसंख्यक अधिकारी ने मदरसों के खातों पर रोक लगा दी। मदरसे को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया।
भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ के टेक्निकल असिस्टेंट संजय कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम गुरसहायगंज कोतवाली में समधन निवासी मोहम्मद जलील, फर्रुखाबाद के कमालगंज के जरारी गांव निवासी जियाउद्दीन और हारुन के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

मामला फर्रुखाबाद जिले से संबंधित है। 800 छात्रों के खाते नौरंगपुर स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में खोले गए और इसी केंद्र की मदद से रकम की निकासी की गई, इससे संचालक को भी आरोपी बनाकर गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

- जिला अल्पसंख्यक अधिकारी छोटेलाल, कन्नौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें