फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां तुझे प्रणाम’ रैली की अगुवाई करेंगे एनसीसी कैडेट्स, स्लोगन लिखें और पाएं इनाम

Tue, 08 Aug 2017 03:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस की सुबह मोतीझील का नजारा इस बार कुछ हटकर होगा। अमर उजाला और जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित किए जा रहे ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली की शुरुआत में एनसीसी कैडेट्स की तरफ से परेड की जाएगी। कैडेट्स अपना करतब दिखाएंगे। शहर भर के हजारों लोग इस खूबसूरत पल के साक्षी बनेंगे। कैडेट्स शहर के अलग-अलग चौराहों पर भारत मां की झांकी का स्वागत भी अपने अंदाज में करेंगे। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। रैली की भव्यता बढ़ाने के लिए शहरियों ने भी खास इंतजाम किए हैं। रैली के स्वागत के लिए उद्योगपति, कारोबारी, सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों ने काफी तैयारियां कर रखी हैं। कई लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर स्वागत करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


आप भी बनें रैली का हिस्सा
अगर आप भी इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनना चाहते हैं। रैली का स्वागत करना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सएप करें अपना नाम, पता और स्वागत करने का स्थान। हमारा नंबर 09675889629, 08954886438, 9336117439, 9506008835 है। इनमें से किसी भी नंबर पर आप अपनी डिटेल्स हमें भेज सकते हैं।

स्लोगन लिखें और पाएं इनाम
अगर आपमें लिखने का हुनर है तो आप स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। फिर क्या छोटा क्या बड़ा। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। 10 अगस्त तक आप देशभक्ति थीम पर स्लोगन लिखकर अमर उजाला कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं। इसमें छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा और टॉप थ्री को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला पुरस्कार 3001, दूसरा 2001 और तीसरा 1001 रुपया है। इसके अलावा तीन आकर्षक सांत्वना पुरस्कार भी हैं।
विज्ञापन


तस्वीर आजादी की बनाने वाला होगा पुरस्कृत
यह एक पेंटिंग प्रतियोगिता है। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र और सीनियर वर्ग में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। पहले स्थान पर आने वाले को 3001, दूसरे पर 2001 और तीसरे पर 1001 रूपये का इनाम दिया जाएगा। तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। तस्वीरें बनाकर आप अमर उजाला कार्यालय के पते पर 12 अगस्त तक भेज सकते हैं।   

फैंसी ड्रेस का दिखाएं जलवा
बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से 8 साल तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इस बार की थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज ऑप्शन पर जाएं और टाइप करें fancy फिर स्पेस देते हुए बच्चे का नाम लिखें फिर स्पेस देते हुए उम्र इसके बाद स्पेस के साथ माता, पिता का नाम और भेज दें 08858329121 पर। इसमें तीन बेस्ट और सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 12 अगस्त को होनी है।

डांस का हो हुनर तो यहां मिलेगा मंच
इसके तहत सोलो व ग्रुप डांस प्रतियोगिता होनी है। ग्रुप डांस में कम से कम दो और अधिक से अधिक 8 लोगों का ही ग्रुप शामिल हो सकता है। ऑडिशन 10 व 11 अगस्त को अमर उजाला कार्यालय में होगा। डांस की थीम देशभक्ति पर आधारित है। ऑडिशन के समय प्रतिभागी को अपना गाना पेन ड्राइव में लाना होगा। ऑडिशन में चुने गए प्रतिभागी ही फानल प्रतियोगिता में शिरकत कर सकते हैं। फाइनल प्रतियोगिता 13 अगस्त को होगा। जिसमें श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं। 

शामिल करें झांकी और पाएं 31 हजार रुपये का इनाम
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहरभर में भव्य रैली निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में झांकियां होती हैं। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम स्थान पर आने वाली झांकी को 31 हजार, दूसरे स्थान पर 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली झांकी को 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। अगर आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो फोन नंबर 08392949440 या 9336200355 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा दें।

यहां से निकलेगी रैली
रैली मोतीझील से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज पुल से होते हुए काकादेव थाना, देवकी चौराहा, छपेड़ा पुलिया, शारदा नगर क्रॉसिंग, रावतपुर चौराहा, कंपनी बाग चौराहा (नवाबगंज), राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर, आर्यनगर चौराहा, बेनाझावर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोक नगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, 80 फीट रोड, गुमटी नंबर-5, जरीब चौकी, सीसामऊ, थाना बजरिया, बकरमंडी चौराहा, चुन्नीगंज, लालइमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, गौशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, मरियमपुर चौराहा, अमर उजाला कार्यालय तक पहुंचेगी।

ये हैं प्रायोजक व सह प्रायोजक
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हैं। सह प्रायोजक भारतीय जीवन बीमा निगम, गुलमोहर पब्लिक स्कूल, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, लॉ मिलिटेयर अकादमी, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सीवी रमन इंटरमीडिएट कॉलेज, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, जेट निटवियर लिमिटेड, आनंद बिल्डर्स, मरटोलिया बिल्डर्स, डॉ. गुप्ता, रॉयल ड्रीम होम्स प्रा.लि., संजीव जैन (नेताजी), नीलिका आई ड्रॉप, मोहिनी टी, बावर्ची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें