फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां तुझे प्रणाम’: बच्चों ने जलाई देशभक्ति की अलख,14 को डांस-सिंगिंग के विजेताओं का फैसला

Mon, 13 Aug 2018 09:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- नन्हे मुन्नों ने जलाई देशभक्ति की अलख
- अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ की ओर से नेशनल हीरो स्वतंत्रता सेनानी थीम पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखाया दम
- देशभक्ति पर आधारित डायलॉग बोलकर बच्चों ने बांधा समा, शक्ति, आशुतोष और आर्यन बने विजेता
विज्ञापन
नन्हे मुन्नों ने जलाई देशभक्ति की अलख
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आजाद हैं हम आजाद ही रहेंगे’...। ‘बिना कीमत चुकाए कोई चीज नहीं मिलती, आजादी की कीमत शहादत है...। ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है...। देशभक्ति के जज्बात जगाने वाले ये डायलॉग जब नन्हे मुन्ने बच्चों ने बोले तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था अमर उजाला, कानपुर की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की ओर से नेशनल हीरो स्वतंत्रता सेनानी थीम पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का। शानदार ड्रेस पहनकर पहुंचे बच्चों ने एक से बढ़कर एक डायलॉग भी दिए। अपनी वेशभूषा और संवाद के बल पर शक्ति शुक्ला को पहला, आशुतोष मिश्रा को दूसरा और आर्यन साहू को तीसरा पुरस्कार मिला है।

 

विज्ञापन

जजेस थीं प्रगति तिवारी और गीतिका शर्मा 

प्रगति तिवारी और गीतिका शर्मा
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में लाजपत भवन में सोमवार को तीन से आठ साल के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता की शुरुआत वी क्लब डांस एकेडमी के बच्चों ने गणेश वंदना से की। इसके बाद शुरू हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कोई भारत माता बनकर पहुंचा तो कोई भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस। किसी ने रानीलक्ष्मी बाई का रूप धरा तो कोई चंद्रशेखर आजाद बनकर आया। पहले राउंड में प्रतिभागियों को उनकी वेशभूषा के आधार पर अंक दिए गए। दूसरे राउंड के लिए चयनित प्रतिभागियों को संवाद अदायगी के आधार पर अंक मिले। निर्णायक मंडल में मौजूद मिस यूपी आइकॉन-2018 की प्रगति तिवारी और क्राइम पेट्रोल, बढ़ो बहू सीरियल की गीतिका शर्मा ने विजेताओं का चयन किया। मदर टेरेसा बनी शक्ति को पहला, सैनिक बने आशुतोष मिश्रा को दूसरा और भगत सिंह बने आर्यन शुक्ला को तीसरा पुरस्कार मिला। तीनों को ही प्रमाणपत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जादूगर अंगारा का मैजिक शो, साईं नैना फाउंडेशन के स्पेशल बच्चों की डांस परफार्मेंस ने भी समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन एंकर बॉबी खान ने किया। 
 

इनको मिला सांत्वना पुरस्कार

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ की ओर से नेशनल हीरो स्वतंत्रता सेनानी थीम पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखाया दम
श्रेष्ठ सक्सेना, विराट, लक्ष्य पांडे, स्वास्तिक पांडे, अतुल्या श्रीवास्तव, आहना श्रीवास्तव और आराझय श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार मिला है। इसके अलावा जिन बच्चों को सांत्वना पुरस्कार की लिस्ट मेें नाम है और वे किसी कारणवश पुरस्कार नहीं ले पाए हैं, वे अमर उजाला कार्यालय आकर अपना पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।
 

शक्ति शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, आर्यन साहू विजेता

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता- (दाएं से बाएं) शक्ति शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, आर्यन साहू
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता शक्ति शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, आर्यन साहू थे। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र साईं नैना फाउंडेशन के ‘स्पेशल बच्चों’ की परफार्मेंस रही। स्पेशल छात्र-छात्राओें ने देश मेरा रंगीला... और घूमर-घूमर पर डांस किया। इन बच्चों को फाउंडेशन की दीप्ति ने तैयार किया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे छात्र तनुष ने भूपेंद्र हजारिका का गीत गंगा बहती क्यों हैं... गाकर तालियां बटोरी। उसके कई ऑडियो यू-ट्यूब पर भी हैं। मां शुभ्रा ने बताया कि उसे म्यूजिक का बहुत शौक है। सीखने भी जाता है।

 
विज्ञापन

महिला उद्यमियों ने नृत्य से बांधा समा

महिला उद्यमियों ने नृत्य से बांधा समा
भारती महिला उद्यमी परिषद की डॉ. रोचना विशनोई, डॉ. रचना शर्मा, प्रीति अग्रवाल, शीतल शुक्ला, इंद्रजीत कौर, सीमा शुक्ला और शशि द्विवेदी ने ये देश है वीर जवानों का... गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

...और हवा में लटकने लगी लड़की
कार्यक्रम में जादूगर अंगारा का मैजिक शो भी हुआ। इसमें अंगारा ने कपड़े से छतरी बनाने, कागज और रुमाल से फूल निकालने, दस्तान से कबूतर निकालने, बच्चों के कान से कागज के फूल निकालने जैसे जादू दिखाए। लड़की को हवा में लटकाने के जादू पर पूरा हाल तालियां से गूंज उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें